फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बोले- बिहार के पूर्व सीएम स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय प्रेरणादायी कदम

Tue, 23 Jan 2024 11:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश की कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बिहार के यशस्वी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री ठाकुर ने पिछड़े वर्ग और वंचितों की लड़ाई में सामाजिक न्याय के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है । श्री ठाकुर को भारत रत्न के लिए मनोनीत करने का निर्णय लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला है। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश की कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय एवं प्रेरणादायी कदम है। इससे लोकतंत्र के साथ-साथ भारत सरकार का मान बढ़ा है और वंचितों और पिछड़े वर्ग में विश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें