फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम मोहन यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे 36 जवान

Fri, 15 Dec 2023 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। अब वे जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त चुनिंदा लोगों में शामिल हो गए हैं। डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में अब 24 घंटे सुरक्षा का घेरा रहेगा। उनकी सुरक्षा में 36 जवान तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


जेड प्लस सिक्योरिटी के तहत अब सीएम यादव की सुरक्षा में एसपी, डीएसपी, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। प्रदेश में जेड प्लस सुरक्षा फिलहाल पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, राज्यपाल मंगूभाई पटेल के पास भी है। इसमें सुरक्षा के लिए तैनात जवानों की संख्या आवश्यकता अनुसार कम ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें