फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 5 महीने के मासूम यथार्थ को CM मोहन यादव ने कराया एयरलिफ्ट, बेहतर इलाज के लिए भेजा बेंगलुरु

Tue, 12 May 2026 08:23 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीर हृदय रोग से पीड़ित 5 महीने के मासूम यथार्थ को एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजकर बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई। बच्चे का इलाज आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है उज्जैन का मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर बीमारी से जूझ रहे 5 महीने के मासूम यथार्थ सिंह को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कराया है। उज्जैन जिले के असनोरिया क्षेत्र निवासी यथार्थ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चे को ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के जरिए बेंगलुरु के Narayana Health अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 'कार्यकर्ता जिम्मेदार बने और फिजूलखर्ची से बचें', 200 गाड़ियों के काफिले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नसीहत

जानकारी के अनुसार यथार्थ का इलाज पहले इंदौर के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद राज्य सरकार ने तुरंत पहल करते हुए एयर एम्बुलेंस के जरिए उसे बेंगलुरु भेजने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी नागरिक को इलाज के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मासूम यथार्थ का उपचार आयुष्मान निरामय योजना के तहत नि:शुल्क कराया जाएगा, ताकि परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से यथार्थ के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बच्चे को समय पर बेहतर इलाज मिले और वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  PM मोदी की अपील का असर: लग्जरी कार छोड़ ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

एयर एम्बुलेंस सेवा बनी जीवन रक्षक
प्रदेश सरकार की पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस सेवा के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को कम समय में बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा भोपाल से पूरे प्रदेश में 24 घंटे संचालित की जा रही है। अब तक नवजात बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों, हार्ट अटैक और न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित कई लोगों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें