फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की दिल्ली में मुलाकात, प्रदेश के विकास कार्यों की दी जानकारी

Tue, 12 Aug 2025 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में नए आपराधिक कानून लागू करने और सहकारिता क्षेत्र के नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश की दुग्ध उत्पादन हिस्सेदारी 9% से बढ़ाकर 25% करना है, ताकि मध्यप्रदेश देश की दुग्ध राजधानी बन सके।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव केंद्रीय मंत्री शाह से मुलााकत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री शाह को प्रदेश में नए आपराधिक कानून लागू करने और सहकारिता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की राजधानी बने। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रदेश की हिस्सेदारी, जो अभी 9 प्रतिशत है, उसको बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। नए कानून लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य बन गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट से MP सरकार को बड़ी राहत, OBC आरक्षण पर 23 सितंबर से रोजाना होगी अंतिम सुनवाई
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रहे नवाचारों के माध्यम से सुशासन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शाह से मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिये आभार माना। यह भी बताया जा रहा है कि शाह को प्रदेश में होने वाली सायबर कॉफ्रेंस में आने के लिए भी उन्होंने निवेदन किया हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जनसुरक्षा के लिए अब एकल एजेंसी आधारित डॉयल 112 सेवा, लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें