फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव MSME सम्मेलन 2025 में शामिल होंगे, इकाइयों को 200 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित करेंगे

Mon, 13 Oct 2025 09:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को नई गति देने के लिए सोमवार, 13 अक्टूबर को भोपाल में एमएसएमई सम्मेलन 2025 का आयोजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 48 जिलों की 700 से अधिक इकाइयों को 200 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को होटल ताज फ्रंट में आयोजित एमएसएमई सम्मेलन 2025 में शामिल होंगे। यह सम्मेलन प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र के विकास और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमएसएमई विकास नीति के अंतर्गत प्रदेश के 48 जिलों की 700 से अधिक इकाइयों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 200 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि अंतरित करेंगे। साथ ही स्टार्टअप नीति 2025 के अंतर्गत प्रदेश के 80 से अधिक स्टार्टअप्स को 1 करोड़ से अधिक की सहायता राशि भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: आंखें हैं अनमोल, दिवाली पर रखें इनका खास ख्याल, एम्स भोपाल ने जारी की एडवायजरी, ऐसे करें सुरक्षा

उद्यम क्रांति योजना के लाभार्थी होंगे सम्मानित
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमएसएमई विभाग के अधीन औद्योगिक क्षेत्रों में 200 से अधिक उद्यमों को भूखंड आवंटन के आशय पत्र वितरित करेंगे। इसके साथ ही वे 113.78 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 350 से अधिक हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 100 से अधिक लाभार्थियों को कार्यक्रम में ही हितलाभ वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- भगवान श्रीराम ने संबंधों को जाति, वर्ग या रूप से नहीं, हृदय की शुद्धता से जोड़ा

एमएसएमई विभाग और ओएनडीसी के बीच एमओयू  
कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई विभाग और ओएनडीसी (Open Network for Digital Commerce) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। इसके अतिरिक्त 7.57 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले तीन नए कार्यालय भवनों का शिलान्यास भी किया जाएगा। सम्मेलन में उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में, उद्यमी और स्टार्टअप संस्थापक अपने अनुभव साझा करेंगे। सत्रों में स्टार्टअप और निर्यात संवर्धन पर विशेष चर्चा होगी, जबकि शाम को स्वदेशी एवं स्वावलंबन विषय पर एक विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर बालाघाट और टीकमगढ़ के उद्यमियों तथा उद्योग संघों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- MP News: पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, CM बोले-दो बूंद जिंदगी की, दो बूंद स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें