फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- कुलपति होंगे कुलगुरू, इस शब्द में सम्मान और आत्मीयता का भाव

Mon, 01 Jul 2024 11:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए निर्णयों को लेकर कहा कि प्रदेश में नागरिकों के कल्याण और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे है। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने सोमवार को कई कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडियो को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में नागरिकों के कल्याण और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। निरंतर लिए जा रहे ऐसे फैसलों से विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्था से जुड़े आवश्यक सुधार भी हो रहे हैं। इस क्रम में विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरू का संबोधन देने का निर्णय लिया गया। इस संबोधन में आत्मीयता, स्नेह और सम्मान का भाव भी निहित है। राज्य मंत्री परिषद द्वारा इन निर्णय का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


ट्यूब वेल खुला छोड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे 
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्यूबवेल खनन के बाद बिना ढक्कन के खनन स्थल होने से  छोटे बच्चों की असामयिक मृत्यु का कारण बन जाते हैं। ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। प्रायः बच्चों को बचाया जाना मुश्किल होता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामले में एफआईआर दर्ज करने और जुर्माना लगाने की कार्यवाही करेंगे। ट्यूब वेल खनन के बाद उसे छोड़ देने वाले व्यक्तियों की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

गौवंश के अवैध परिवहन पर होंगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोवध की मंशा से गौवंश के परिवहन का अवैध  कृत्य करने वाले वाहन कई बार न्यायालय से छूट जाते हैं।  नियमों के उल्लंघन पर पकड़े गए वाहनों के प्रकरण में वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी। वाहन जब्त होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें