मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सोमनाथ मंदिर हमारे आत्मबल, पुनर्जागरण और अविनाशी विश्वास का प्रतीक है। बार-बार ध्वस्त होने के बाद भी सोमनाथ का पुनर्निर्माण इस बात का प्रमाण है कि हमारी आस्था अडिग है और सनातन संस्कृति अमर है। मुख्यमंत्री रविवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश परिसर में आयोजित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग रुद्र पूजा और मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान महाकाल और ममलेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश में हैं और अब भोपाल में भी मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिव ही सत्य और सनातन हैं, जो हमारे विकारों का नाश कर जीवन को सही दिशा देते हैं।