मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आयेंगे दमोह, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
विधानसभा में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की भोपाल में किसान महाचौपाल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सर्वोपरि रख कर प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन इसे भूलकर हल्की और अनर्गल बातें की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे आरोप लगाने से पहले तथ्यों का अध्ययन किया जाना चाहिए और उन्होंने बाबा महाकाल से राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की कामना भी की। सीएम ने कहा कि आज मध्य प्रदेश कृषि, उद्यानिकी, सिंचाई और कपास उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूरोपियन यूनियन से जुड़ाव के माध्यम से प्रदेश के छह लाख किसानों को कपास से रेडीमेड गारमेंट्स तक वैल्यू चेन में नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कांग्रेस शासनकाल को स्मरण करना चाहिए, उस दौर में उद्योगों में ताले लग गए थे और किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ।