फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- नवरात्रि पर्व मिलकर आराधना करने और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम

Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि और दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर भारत की सुरक्षा और विकास में हुए अभूतपूर्व बदलावों की भी सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार की रात भोपाल के भेल क्षेत्र में भोजपाल गरबा महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें एक साथ मिलकर आराधना करने के माध्यम से मेलजोल और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम बनता है। यह पावन पर्व शक्ति-आराधना का पर्व है। यह अवसर इतिहास के गौरवशाली अध्याय का स्मरण करवाता है। नवरात्रि पर्व में मां जगदम्बा के स्वरूप, भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप और अन्य देवी-देवताओं के रूप में हमारे कलाकार उत्साह और श्रद्धा का परिचय देते हैं। ऐसी अनुभूति होती है कि मां भवानी साक्षात् हमारे बीच आ गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दशहरा पर्व भगवान श्री राम की असुरों पर विजय के साथ मां जगदम्बा द्वारा महिषासुर का वध करने के उल्लास का प्रतीक भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम आज खिरकिया में, 20 हजार निजी स्कूलों के खातों में अंतरित करेंगे 489 करोड़ रुपये
विज्ञापन


वर्ष 2014 के बाद बदल गया है भारत
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। जहां तक शौर्य की बात है अब कोई भी शत्रु भारत में आतंकवादी गतिविधि घटित करने की हिम्मत नहीं कर सकता। भारत शत्रु को पाताल तक जाकर भी तलाश कर सकता है और शत्रु के घर में घुसकर उसे सबक सिखाने की क्षमता रखता है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का उदाहरण है कि भारत दुश्मन के किसी मंसूबे को सफल नहीं होने देगा। वर्ष 2014 के पहले का भारत बदल चुका है, अब कोई शत्रु भारत से बच नहीं सकता मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत के समस्त देव स्थानों पर आनंद की वर्षा हो रही है। भारत ने शौर्य के प्रदर्शन और विकास के साथ कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। खेल क्षेत्र में की बात करें तो कल हुए 20-20 एशिया कप मैच में भारत की विजय सभी भारतीयों का गर्व बढ़ाने का कारण बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपाल गरबा महोत्सव का यह दूसरा वर्ष है और यहां आम जनता और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति टली, एपी सिंह बनाए गए प्रशासनिक सदस्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें