फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रभारी मंत्री अपने जिलों में करें योजनाओं की समीक्षा

Tue, 30 Sep 2025 07:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ जमीन स्तर पर समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी है कि वे जिलों का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में चल रही विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा है कि प्रभारी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ जमीन स्तर पर समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी है कि वे जिलों का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर नरेला विधानसभा के चार बीएलओ निलंबित, कलेक्टर ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन


डॉ. यादव ने जानकारी दी कि अक्टूबर माह में राज्य स्तर पर कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन में सभी मंत्रीगण, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, आईजी, विभाग प्रमुख और सचिवालयीन अधिकारी शामिल होंगे। इस बड़े सम्मेलन का उद्देश्य आगामी वर्ष की विकास कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना और प्राथमिकताओं को तय करना है। मुख्यमंत्री ने सभी कमिश्नर और कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे कॉन्फ्रेंस से पहले अपने-अपने क्षेत्रों की विकास कार्ययोजना तैयार कर लें। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, महिला एवं बाल विकास, उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों को विशेष महत्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति और आने वाली चुनौतियों पर चर्चा से प्रदेश के विकास की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी के मदरसों में हिंदू बच्चों को पढ़ा रहे कुरान: NHRC ने मांगी रिपोर्ट, कानूनगो बोले-सरकार बंद करें ग्रांट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें