मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा हर साल होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि कोई भी पद खाली न रहे, इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में समय पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे एक ही परीक्षा में अलग-अलग श्रेणियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के लिए इस प्रकार के सभी प्रयास करने की दिशा में राज्य सरकार सक्रिय है।