फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ओबीसी जनगणना रोकने का “कलंक” कांग्रेस के माथे पर है

Thu, 19 Feb 2026 07:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर ओबीसी जनगणना रोकने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और प्रशिक्षण की ताकत से लगातार चुनाव जीत रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओबीसी जनगणना रोकने का “कलंक” कांग्रेस के माथे पर है और पार्टी झूठ के सहारे राजनीति करती रही है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाने का काम करती है और वर्गों को आपस में लड़ाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि चुनावी पराजयों के बावजूद कांग्रेस आत्ममंथन नहीं कर रही। सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देने और मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय हंगामा करने की राजनीति उसका स्वभाव बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का काम मैदान में दिखता है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं पर कार्रवाई न करना कांग्रेस की दोहरी नीति को दर्शाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी विधानसभा में हंगमा: 'औकात में रहो...' उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह
विज्ञापन


संगठन और प्रशिक्षण पर जोर
भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अलग पहचान है और वे परिवार भाव से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है और जनता उसके दृष्टिकोण को पसंद करती है। उन्होंने बताया कि पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियां लगातार चलती रहती हैं। पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है और संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि संगठन और प्रशिक्षण की इसी संस्कृति के कारण मध्य प्रदेश में भाजपा को लगातार सफलता मिली है और 16 के 16 नगर निगमों में पार्टी की जीत इसका उदाहरण है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विस में गूंजा भागीरथपुरा: चार बार कार्यवाही स्थगित, मुआवजा बढ़ाने और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर हंगामा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें