फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव ने पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 26 Oct 2025 07:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 'नया भारत-हरा भारत' पैडल-टू-प्लांट यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव 4,000 किमी साइकिल यात्रा कर पर्यावरण और सरदार पटेल के एक भारत के संदेश को बढ़ावा देंगी।
 
विज्ञापन
सीएम ने हरी झंडी दिखाकर पैडल-टू-प्लांट यात्रा को रवाना किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित पैडल टू प्लांट कार्यक्रम 'नया भारत-हरा भारत' की यात्रा पर निकल रही प्रदेश की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अंजना यादव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से रविवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। पेडल टू प्लांट कार्यक्रम, नया भारत हरा भारत के अंतर्गत सुश्री अंजना यादव और उनकी टीम के द्वारा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात 4 हजार किलोमीटर साइकिल से सफर तय किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Exellence Awards 2025: हमारी बहनें जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर.,सीएम ने बताई स्टार्टअप में महिलाओं की भूमिका
विज्ञापन


इसके अंतर्गत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। सुश्री अंजना यादव सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत, सशक्त और प्रगतशील भारत के दृष्टिकोण को भी प्रचारित करेंगी। सुश्री अंजना यादव रायसेन जिले के ग्राम सेमारी की रहने वाली हैं, जो 5 वर्षों से माउंटेनियर के रूप में सक्रिय हैं। सुश्री अंजना यादव अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। अब उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट पर वर्ष-2026 में सफलता प्राप्त करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार के बाद अब निगम-मंडलों की बारी, राजनीतिक नियुक्तियों पर नजरें टिकीं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें