फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिल्ली में CM डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मुलाकात,प्रदेश विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 08 Oct 2025 06:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश के विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने मध्यप्रदेश में सहयोग और समन्वय को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को एकदिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था, और केंद्र सरकार की सहयोगात्मक योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में चल रहे अधोसंरचना विकास, निवेश संवर्धन, और सहकारिता क्षेत्र के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर भी अमित शाह को अवगत कराया। चर्चा के दौरान राज्य में पुलिस आधुनिकीकरण, सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा प्रबंधन, और सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त बनाने के मुद्दे प्रमुख रहे।
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को प्रदेश में जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी और केंद्र से आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश और केंद्र के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें