मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
उद्योगों में युवाओं 5 हजार रुपए मासिक प्रोत्साहन देंगे
डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मंदसौर में 3,812 करोड़ रुपये के निवेश वाली 11 औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ और शिलान्यास हुआ, जिससे 6,850 लोगों को रोजगार मिलेगा। रोजगारमुखी उद्योगों में युवाओं को 5,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। खेलों में वर्ष 2025-26 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर 82 स्वर्ण, 65 रजत और 57 कांस्य पदक जीते। 18 खेल विधाओं में 11 अकादमियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिनमें 80 प्रतिशत खिलाड़ी मध्य प्रदेश से और 20 प्रतिशत अन्य राज्यों से हैं, ताकि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
ये भी पढ़ें-
स्वतंत्रता दिवस विशेष: आजादी के पूर्व इंदौर के महाराजा होल्कर से नाराज हो गए थे सरदार पटेल, क्या थी इसकी वजह?
देवड़ा ने जबलपुर और शुक्ल ने शहडोल में किया ध्वजारोहण
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में ध्वजारोहण किया। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंषाना दतिया, मंत्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण किया।
वहीं, मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण किया।
ये भी पढ़ें-
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा ग्लोबल टैसटाइल-फैशन हब, भोपाल बैठक में सीएम बोले- मेड इन एमपी, दुनिया में गूंजेगा
यहां कलेक्टर्स ने किया ध्वजारोहण
इंदौर, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, मैहर, पांढुर्ना, छतरपुर, सतना एवं उमरिया जिले में संबंधित जिलों के कलेक्टर्स ने ध्वजारोहण किया।
ये भी पढ़ें-
नई इमरजेंसी सर्विस डायल-112 शुरू: CM बोले- अवैध और गैर कानूनी काम करने वालो पर कार्रवाई करने पुलिस को पूरी छूट