फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल

Sat, 23 May 2026 10:52 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सिंगरौली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए कारकेड छोड़ जनप्रतिनिधियों के साथ बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके इस कदम को प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययता की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
सिंगरौली में बस से पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगरौली दौरे के दौरान सादगी और मितव्ययता का संदेश देते हुए अनूठी मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कारकेड का उपयोग नहीं किया और जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सिंगरौली जिले के दौरे पर थे। इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बस में बैठकर एनसीएल ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री के इस सहज और सरल व्यवहार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और स्थानीय नागरिकों ने उनके इस अंदाज की सराहना की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ बस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, कुंवर सिंह टेकाम और विश्वामित्र पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने इस कदम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनप्रतिनिधि की पहचान केवल प्रोटोकॉल और काफिले से नहीं, बल्कि जनता से जुड़ाव और सेवा भावना से होती है। उनका यह कदम प्रधानमंत्री मोदी के सादगी और अनुशासन आधारित जनसेवा के संदेश को भी प्रतिबिंबित करता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: 'कब आई, कैसे गई?' आखिरी CCTV के बाद सास के कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस, त्विषा केस में नया मोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें