फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नए साल में सीएम ने बुलाई हाईप्रोफाइल बैठक, मंत्रियों समेत अधिकारी वर्चुअली होंगे शामिल

Thu, 29 Dec 2022 12:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नए साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें जिलों के अधिकारियों को भी वर्चुअली जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल को देखते हुए अगले साल के पहले दिन से ही प्रशासनिक कसावट चुस्त करने के संकेत दिए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने दो जनवरी को शाम चार बजे मुख्यमंत्री निवास पर एक हाईप्रोफाइल बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जिलों के अधिकारियों को वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और डीजीपी, संभागीय कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी, आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नरों को भी वर्चुअल मौजूद रहने को कहा गया है। जो मंत्री भोपाल नहीं आ सकते, उन्हेंं भी वर्चुअल जुड़ने को कहा गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें