फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, हबीबगंज थाने में दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 11:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। हबीबगंज थाने में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पक्षा पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
हबीबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर थाना हबीबगंज में दोनों ही पक्षों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय राकेश परस्ते  निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना शाहपुरा जिला डिंडोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 फरवरी 2026 को वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। रिपोर्ट में आरोप है कि इसी दौरान कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विवाद की स्थिति बन गई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा लोहे की रॉड, पत्थर और डंडों से हमला किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Politics: शताब्दी छूटने से बढ़ा सियासी तनाव, तो क्या यह है हेमंत कटारे के इस्तीफे की वजह? जानें पूरा मामला
विज्ञापन


एफआईआर में अमित खत्री, अभिनव बारोलिया, मुजाहिद सिद्दीकी, गोपाल कोटवाल, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपु तोमर, अभय, प्रदीप अहिरवार सहित 50-60 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम शामिल बताए गए हैं। शिकायत के अनुसार, हमले में फरियादी समेत कई लोगों को चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। फरियादी ने आरोप लगाया है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है और आरोपियों की पहचान की जा सकती है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 118(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हबीबगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें इससे पहले कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपीपीएससी और विभागों के बीच समन्वय की कमी उजागर, एआरटीओ के 13 पदों पर 26 का चयन!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें