फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस: MP में चीतों की संख्या बढ़कर 32 पहुंची, सीएम कूनो में 3 चीते जंगल में छोड़ेंगे कल

Wed, 03 Dec 2025 09:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों को खुले जंगल में छोड़ेंगे। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की पहल से शुरू हुआ प्रोजेक्ट चीता अब 32 चीतों के परिवार के साथ बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर गुरुवार 4 दिसंबर को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ेंगे। 3 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश को चीता परियोजना की सौगात मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को अपने जन्म-दिवस पर कूनो पालपुर में चीते छोड़कर प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी। नामीबिया से 8 चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। वर्तमान में कूनो पालपुर और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: रील बनाने के लिए दे रहा था पुल पर खड़े होकर पोज, पैर फिसलने से 50 फीट नीचे गिरा; हो गई मौत
विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार को प्रोजेक्ट चीता को "इनोवेटिव इनिशिएटिव्स अवॉर्ड'' से सम्मानित किया गया है। चीतों ने भारतीय वातावरण को पूरी तरह अपना लिया है। पिछले 3 वर्षों में 5 मादा चीता द्वारा 6 बार शावकों को जन्म देना इस परियोजना की सफलता बताता है। अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस का मुख्य उद्देश्य चीतों की घटती आबादी, उनके आवास के नुकसान और शिकार जैसी समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिये वैश्विक प्रयासों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें