फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कैजुअल वियर ब्रांड यूनीकलो कर सकता है प्रदेश में बड़ा निवेश, सीएम डॉ. यादव ने GIS में किया आमंत्रित

Wed, 29 Jan 2025 04:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तडाशी को बताया कि मध्य प्रदेश विश्व में ऑर्गेनिक कॉटन का सबसे बड़ा निर्माता है। इसके अलावा दुर्लभ प्राकृतिक रंगीन कपास भी भारत में केवल मध्य प्रदेश में ही होती है। 
विज्ञापन
कैजुअल वियर ब्रांड यूनीकलो कंपनी के मालिक तडाशी से सीएम ने निवेश पर की चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा के दूसरे दिन 29 जनवरी की दोपहर विश्व विख्यात कैजुअल वियर रिटेल कंपनी यूनीकलो के ऑनर तडाशी के साथ वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने तडाशी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का न्योता दिया। बैठक के दौरान दोनों के बीच भारत-जापान की अर्थव्यवस्था और मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर बाचतीत हुई। यूनीकलो ने प्रदेश में निवेश-व्यवसाय करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी उनका और यूनीकलो का स्वागत किया। यूनीकलो ब्रांड विश्व के व्यापार जगत में जाना-पहचाना नाम है। वह अगर प्रदेश में व्यापार और निवेश करता है तो इससे राज्य को फायदा पहुंच सकता है। तडाशी अमेरिका में जो व्यापार करते हैं, उनमें छोटे-छोटे कपास निर्माता किसान शामिल हैं। वे बिजनेस का यही मॉडल मध्य प्रदेश लाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री  ने तडाशी को बताया कि मध्य प्रदेश विश्व में ऑर्गेनिक कॉटन का सबसे बड़ा निर्माता है। इसके अलावा दुर्लभ प्राकृतिक रंगीन कपास भी भारत में केवल मध्य प्रदेश में ही होती है। 
विज्ञापन


कपास उत्पादन के लिए प्रदेश में सबकुछ
सीएम ने तडाशी को बताया कि मध्य प्रदेश कपास उगाने के लिए बहुत बड़ी जमीन है। यहां किफायती मजदूर भी मिल जाते हैं। प्रदेश के कर्मचारी संगठन भी शांतिप्रिय हैं। इनके अलावा कपास के लिए बेहद जरूरी पानी की उपलब्धता भरपूर है।

इन इंवेस्टर्स से सीएम यादव ने की बात
तडाशी से पहले सीएम यादव ने जापान इंटरनेशल कॉपरेशन एजेंसी (Japan International Cooperation Agency-JICA) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सोहेई हारा, पार्लियामेंट्री वाइस मिनिस्टर हिसाशी मात्सुमोटो, एएंडडी (A&D) मेडिकल्स के डायरेक्टर डायकी आराई, ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन और जापान बिजनेस फेडरेशन के साउथ एशिया के अध्यक्ष यूजी फुकासावा, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) के पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की। सभी निवेशकों ने मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर रुचि दिखाई। सीएम यादव ने सभी को जीआईएस में आने का न्योता दिया। कई निवेशकों ने जीआईएस को कंपनियों के लिए बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि जीआईएस उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतर माध्यम है।
विज्ञापन


प्रदेश में 24-25 फरवरी को जीआईएस 
बता दें, सीएम यादव 31 जनवरी तक जापान दौरे पर हैं। इस दौरान वे जापान के मुख्य उद्योगपतियों-निवेशकों-नेताओं को जीआईएस का न्योता दे रहे हैं। यह जीआईएस 24-25 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें