फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देर रात मंत्री के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, दूसरे पक्ष पर भी केस, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 31 Mar 2024 01:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार दोपहर घायल रेस्टोरेंट संचालक और मीडियाकर्मी विवेक सिंह ने मिलने घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इधर थाने में मंत्री पुत्र के साथ अभद्रता करने के आरोप वाले एएसआई सहित चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल देररात तक बैठे रहे शाहपुरा थाने में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे के खिलाफ शनिवार देर रात सवा बजे भोपाल के शाहपुरा थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मंत्री पुत्र की तरफ से की गई शिकायत पर रेस्टॉरेंट संचालक दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इधर, मंत्री पुत्र के साथ थाने में अभद्रता करने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मंत्री पुत्र की बीच सड़क पर गुंडागर्दी को कांग्रेस पार्टी ने राक्षसराज करार देते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 
विज्ञापन

पटवारी पहुंचे होटल संचालक से मिलने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित होटल संचालक दंपती और मीडियाकर्मी को अपने साथ लेकर शाहपुरा थाने पहुंचे। जीतू पटवारी ने एसीपी मयंक खंडेलवाल से कहा कि होटल संचालक के सिर में सात टांके आए हैं। 307 का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ। मीडियाकर्मी की एफआईआर क्यों नहीं लिखी गई। पुलिसकर्मियों को सस्पेंड क्यों किया गया। उन्होंने बताया कि इसके जवाब में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की हमें जानकारी नहीं है। जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।

एएसआई समेत चार सस्पेंड
इधर, थाने में मंत्री पुत्र के साथ अभद्रता करने के आरोप वाले एएसआई सहित चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई। जांच का जिम्मा हबीबगंज एसीपी को सौंपा गया है। पहले चारों को लाइन अटैच किया गया इसके बाद रविवार को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। एसआई जय कुमार, आरक्षक नरेश गुर्जर सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को थाने के सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बीती रात शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलंगा में रेड सिग्नल पर वाहन रोकने को लेकर हुई टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मीडियाकर्मी विवेक सिंह से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे रेस्टॉरेंट संचालक अलीसा सक्सेना और उनके पति डेनिस मार्टिन उर्फ सोनू के साथ भी मंत्री के बेटे और दोस्तों ने जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री पुत्र को धुन दिया।

रात 12 बजे तक थाने में बैठे रहे मंत्री पटेल
विवाद के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद अलीसा सक्सेना पति के साथ थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची तो मंत्री पुत्र अभिज्ञान भी अपने दोस्तों के साथ थाने पहुंचकर धमकी देने लगा। पुलिसकर्मियों से भी बहस करने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे धक्कर देकर थाने से बाहर निकाल दिया। यह जानकारी जैसे ही मंत्री पटेल को मिली, वे समर्थकों के साथ शाहपुरा थाने पहुंच गए।

दोनों पक्षों पर मारपीट का काउंटर केस दर्ज
मंत्री पटेल ने थाने पहुंचकर बेटे से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मंत्री से बात की। इसके बाद रात 12 बजे मंत्री थाने से रवाना हुए। मंत्री के जाने के बाद रेस्टॉरेंट संचालक की शिकायत पर मंत्री के बेटे अभिज्ञान व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें