फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चलती ट्रेन में व्यापारी पर हमला कर छह लाख की लूट, नाबालिग समेत छह आरोपी जीआरपी ने पकड़े

Tue, 02 Apr 2024 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जीआरपी भोपाल ने इस मामले में एक नाबालिग समेत कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया चार लाख का माल और वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटर समेत करीब पांच लाख माल जब्त किया है। 
विज्ञापन
लूट के आरोपियों के साथ जीआरपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर गंजबासौदा से भोपाल आ रहे एक किराना व्यापारी पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया और तीन लाख रुपये नकदी तथा जेवरात समेत 6.13 लाख का माल लूटकर भाग निकले। जीआरपी भोपाल ने इस मामले में एक नाबालिग समेत कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया चार लाख का माल और वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटर समेत करीब पांच लाख माल जब्त किया है। 
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गंजबासौदा के दो बदमाशों ने व्यापारी की रैकी की और उसके बाद भोपाल के चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों से चलती ट्रेनों में चोरी और लूटपाट की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।भोपाल जीआरपी के मुताबिक राजेश सोनी (48) गांधी चौक, भैरो मंदिर के पास गंजबासौदा, जिला विदिशा के रहने वाले हैं और किराना दुकान चलाते हैं। अपनी दुकान के लिए वे पूरा सामान भोपाल से खरीदकर ले जाते हैं। इसके अलावा गंजबासौदा के दूसरे व्यापारियों का भी सामान लाने और ले जाने का काम करते हैं। 26 मार्च को राजेश गंजबासौदा के तीन ज्वेलर्स से तीन लाख रुपये नकदी और 48 ग्राम सोने के जेवरात समेत कुल 6.13 लाख रुपये का माल एक बैग में रखकर बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर एक्सप्रेस से भोपाल आ रहे थे। राजेश और उनके दोस्त शमशेर अली कोच नंबर एस-1 के तीसरे कैबिन में बैठे हुए थे।

सूखी सेवनिया स्टेशन के बाद दिया घटना को अंजाम
शाम करीब 4 बजे ट्रेन सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन से आगे निकली, तभी दो लड़के उनके पास पहुंचे। एक लड़के ने जेब से छुरी निकालकर शमशेर की गर्दन पर अड़ा दी, जबकि दूसरा लड़का राजेश के साथ झूमाझटकी करते हुए उनका बैग छीनने लगा। इस बीच उनका तीसरा साथी भी पहुंच गया। बैग नहीं छोड़ने पर वह उन्हें घसीटकर गेट के पास लेकर पहुंचे। इसके बाद व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो चौथे लड़के ने राजेश के उस हाथ पर छुरी से वार किया, जिससे उन्होंने बैग पकड़ रखा था। उसके बाद बैग छीनने वाला लड़का चलती ट्रेन से कूद गया, जबकि चैन पुलिंग होने पर बाकी तीनों लड़के भानपुर ओवर ब्रिज के पास उतरकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में हमला कर लूटपाट करने वाले अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआरपी ने बनाई विशेष टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेल मृगाखी डेका ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई थी। टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मुखबिरों की मदद से एक नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया माल और वारदात में उपयोग की गई स्कूटर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। बाकी माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

रैकी करने के बाद दिया वारदात को अंजाम
जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि इस मामले में आरोपी अबूजर, ओसामा खान, शाहरुख खान, साहिल, आदिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अबूजर और नाबालिग गंजबासौदा के रहने वाले हैं। इन दोनों ने किराना व्यापारी की रैकी करने के बाद भोपाल में रहने वाले चारों बदमाशों को जानकारी दी थी, जिसके बाद चारों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी साहिल और शाहरुख के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें