फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में कपड़े उठाने छत पर पहुंची किशोरी को लगी गोली, पड़ोसी के घर की तरफ से चली

Tue, 14 Jan 2025 11:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि गोली किस बंदूक से चली थी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। अनुमान है कि यह गोली एयरगन से चलाई गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बैरसिया इलाके में रहने वाली एक किशोरी के सीने में गोली लग गई। घटना के समय वह अपने मकान की छत पर कपड़े उठाने पहुंची थी। उसी समय पड़ोसी के घर की तरफ से गोली की आवाज आई थी। किशोरी कुछ समझ पाती, उसके पहले सीने से खून निकलने लगा तो उसने शोर मचाया। बंदूक से निकला छर्रा किशोरी की पीठ की तरफ से बाहर निकल गया था। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इलाके में रहने वाली नाबालिग पढ़ाई करती है, जबकि उसके पिता व्यवसायी हैं। सोमवार की शाम करीब छह बजे किशोरी अपने मकान की छत पर सूख रहे कपड़े उठाने पहुंची थी। इसी दौरान पास के मकान की तरफ से गोली चलने की आवाज आई। किशोरी कुछ समझ पाती, उसके पहले उसके पैर लडख़ड़ाने लगे और वह बैठ गई। इसी बीच देखा तो सीने से खून निकलने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सीने में लगा गोली का छर्रा पीठ के तरफ से बाहर निकल गया।  घायल किशोरी को तत्काल ही इलाज के लिए भोपाल के चूनाभट्टी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे आब्जर्वेशन में रखा हुआ है। फिलहाल किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

एयरगन से गोली चलने का अनुमान 
टीआई शर्मा ने बताया कि गोली किस बंदूक से चली थी, इसका फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। अनुमान है कि यह गोली एयरगन से चलाई गई होगी। घायल किशोरी ने जिस पड़ोसी की जानकारी पुलिस को दी है, उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसके पास कौन सी बंदूक है। फिलहाल, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें