फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से, 13 बैठकें होंगी

Mon, 30 Jan 2023 07:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की 15 वीं विधानसभा का यह 14 वां सत्र होगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा। यह 27 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना सोमवार को जारी की गई। विधानसभा के इस 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की 15 वीं विधानसभा का यह 14 वां सत्र होगा।
विज्ञापन


सत्र में राजस्व नगरीय विकास एवं आवास सहित अन्य विभागों द्वारा संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए तृतीत अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस सत्र में विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 16 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम-267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं 21 फरवरी से विधानसभा सचिवालय में प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें