फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी की तर्ज पर बिहार में बूथ मैनेजमेंट, शाह के निर्देश पर वीडी शर्मा संभालेंगे पटना जोन की कमान

Sat, 27 Sep 2025 07:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) को पटना जोन की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और वीडी शर्मा चर्चा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) को पटना जोन की कमान सौंपी गई है। एमपी की तर्ज पर यहां बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्रों पर विशेष फोकस रहेगा। पटना जोन में आठ लोकसभा और 42 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वीडी शर्मा अब यहां पार्टी की चुनावी रणनीति को संभालेंगे। भाजपा ने तय किया है कि मध्यप्रदेश मॉडल के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनाव में बढ़त बनाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News : आईजी इंटेलिजेंस से मोबाइल लूटने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दूसरी वारदात पर पुलिस खामोश क्यों?

जिम्मेदारी मिलते ही वीडी शर्मा ने सक्रियता देखाते हुए मुंगेर और बेगूसराय लोकसभा सीट पहुंचे और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान बूथ स्तर तक की चुनौतियों और रणनीति पर चर्चा हुई। बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी वीडी शर्मा ने मुलाकात कर चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श किया। वीडी शर्मा की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मलहोत्रा, हरियाणा के पूर्व मंत्री हसीन जी और यूपी के विधायक शुलभ मणि भी मौजूद रहे। वीडी शर्मा का फोकस बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और मतदाता जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह रैली: 2100 युवाओं को नि:शुल्क हेलमेट बांटे, CM बोले-यातायात नियमों का पालन करें

भाजपा का मध्य प्रदेश मॉडल बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और मतदाता संपर्क पर केंद्रित है। बिहार में इसे लागू कर पार्टी वोट शेयर बढ़ाने और संगठनात्मक कमियों को दूर करने की रणनीति पर काम कर रही है। वीडी शर्मा की अगुवाई में पटना जोन में भाजपा का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार करना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें