हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
दतिया उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव में मतदाताओं ने जो जनादेश दिया, विनम्रता के साथ भारतीय जनता पार्टी उस जनादेश को स्वीकारती है। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे और समीक्षा का जो भी निष्कर्ष आएगा, उसके अनुसार पार्टी अपनी आगामी रणनीति तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। कोई भी कार्यकर्ता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे अनुशासन में रहकर ही पार्टी का काम करना चाहिए। यदि समीक्षा में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।