भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होगी। रामराजा सरकार की नगरी में होने वाली इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेशभर के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें 106 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग और जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के संयोजक भाग लेंगे।