फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Herald Case: वीडी शर्मा का राहुल गांधी पर तंज, कहा- किसी और का नाम लेकर बच नहीं सकते, देश को जवाब दें

Thu, 16 Jun 2022 08:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वीडी शर्मा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी द्वारा यह कहा जाना कि जो हुआ है, वह हमने नहीं मोतीलाल वोरा ने किया है, उन आरोपों को स्वीकार करना है, जिनके संबंध में ईडी द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी द्वारा यह कहा जाना कि जो हुआ है, वह हमने नहीं मोतीलाल वोरा ने किया है, उन आरोपों को स्वीकार करना है, जिनके संबंध में ईडी द्वारा जांच की जा रही है। जो हुआ वो हमने नहीं किसी और ने किया है, ऐसा कहकर राहुल गांधी इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्हें देश को यह बताना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड मामले में जो लेनदेन हुआ है, उसका पैसा वोरा जी ले गए या फिर गांधी परिवार के पास है। 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने पूरे देश को गुमराह किया। लोगों को भड़काया। ईडी की कानून सम्मत कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताकर जांच एजेंसी का अपमान किया। अब इसी मामले में राहुल गांधी खुद को बेकसूर बताते हुए मोतीलाल वोरा का नाम ले रहे हैं। लेकिन पूरा देश जानता है कि मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के ही सिपहसालार थे। इसलिए राहुल गांधी उनका नाम लेकर बच नहीं सकते और इस मामले को उनके ऊपर टाल नहीं सकते। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की इस स्वीकारोक्ति से वे सभी आरोप सिद्ध हो चुके हैं, जो ईडी ने उनके ऊपर लगाए थे। इसलिए अब ईडी और सरकार को पूरी गंभीरता से उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा एक पार्टी कार्यकर्ता से अपशब्द कहे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले कांग्रेस नेता, जो कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे हैं, इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। अपनी ही पार्टी के महापौर प्रत्याशी को लेकर पूर्व मंत्री वर्मा ने जो बातें कही हैं, जिस तरह के अपशब्दों का प्रयोग किया है, वही कांग्रेस का असली चरित्र है और इसी के चलते कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस चरित्र को भलीभांति जानती है और पंचायत तथा नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब देने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें