फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में 16 सीटों पर 2019 की तुलना में भाजपा की जीत का मार्जिन बढ़ा

Tue, 04 Jun 2024 11:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। इसमें करीब 16 सीटों पर पार्टी की जीत का मार्जिन भी बढ़ा है। 
विज्ञापन
एमपी लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ था। इन सीटों पर 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि पिछली बार के 71.16 प्रतिशत से 4.29 प्रतिशत कम हुआ। प्रदेश में कम मतदान के बाद दोनों ही दल अपने अपने जीत के दावे कर रहे थे। वहीं, राजनीतिक जानकार हार जीत का फैसला कम मार्जिन से होने का दावा कर रहे थे। इसके उलट प्रदेश में भाजपा ने 29 सीटों में से 16 सीटों पर पिछली बार की तुलना में अधिक मार्जिन से जीत दर्ज की। इसमें इंदौर, विदिशा, खजुराहो, जबलपुर, मंदसौर, देवास, उज्जैन, भोपाल, बैतूल, दमोह, सागर, टीकमगढ़, गुना, मंडला, रतलाम के साथ ही छिंदवाड़ा सीट शामिल है। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू ने 1 लाख 13 हजार वोटों से हराया। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024: 29 सीटों पर कहां कौन जीते-हारे 
सीट विजयी प्रत्याशी  पराजित  जीत का अंतर
इंदौर शंकर लालवानी, संजय सोलंकी बसपा  11,75,092  
विदिशा शिवराज सिंह चौहान भानु प्रताप शर्मा कांग्रेस जीत का अंतर- 8,21,408
मुरैना शिव मंगल सिंह तोमर सत्यपाल सिंह सिकरवार कांग्रेस 52,530 
खजुराहो वीडी शर्मा कमलेश कुमार बसपा 5,41,229
जबलपुर आशीष दुबे, दिनेश यादव कांग्रेस 4,86,674   
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप गुर्जर 5,00,655
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय,  425225
भिंड संध्या राय फूल सिंह बरैया 64,840 
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल, नरेंद्र पटेल  2,69,971
शहडोल हिमाद्री सिंह, फुंदेलाल मार्को 3,97,340 
उज्जैन अनिल फिरोजिया  महेश परमार 3,75,860
सतना गणेश सिंह, सिद्धार्थ कुशवाह  84949
भोपाल आलोक शर्मा  अरुण कुशवाह  5,01,499
रीवा  जर्नादन मिश्रा  नीलम मिश्रा 1,93,374 
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह  प्रवीण पाठक -60,728
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवैल 2,18,665  
बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम 3,79,761
बालाघाट भारती पारधी सम्राट सारस्वर। 1,74,512 
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा। कमलेश्वर पटेल 2,06,416
सागर लता वानखेड़े चंद्रभूषण सिंह बुंदेला 4,71,222
टीकमगढ़ डॉ. वीरेंद्र खटीक पंकज अहिरवार  4,03,312
रतलाम-झाबुआ अनिता चौहान  कांतिलाल भूरिया 2,07,232
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू  नकुलनाथ 1,13,618
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम 1,03,846
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह 1,46,089
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया यादवेंद्र सिंह 5,40,929
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी संजय शर्मा 4,31,696
दमोह राहुल सिंह लोधी, तरवर सिंह लोधी 4,06,426
खरगोन गजेंद्र पटेल पोरलाल खरते 1,35,018
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें