फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा के श्री राम और कांग्रेस के राम भक्त हनुमान, फिर भी एमपी में नहीं बन पा रहा रामवन गमन पथ

Thu, 30 Mar 2023 04:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास में सबसे ज्यादा समय साढ़े 11 साल का समय मध्य प्रदेश में ही गुजारा। माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ भगवान राम ने सतना जिले के चित्रकुट के जंगलों में ही समय बिताया।
विज्ञापन
सतना जिले का चित्रकुट धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव के साथ ही श्री राम सियायत के केंद्र में आ जाते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को आठ माह का समय बचा है। इसके साथ ही फिर श्री राम सियासत के केंद्र में आ गए है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियां हिंदु वोटरों को साधने धर्म का सहारा ले रही है। भाजपा श्री राम के नारे लगवा रही है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी अपने आप को राम भक्त हनुमान के भक्त कहलाना पसंद करते है। इसके बावजूद प्रदेश में रामवन गमन पथ नहीं बन पा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने बजट देकर की शुरुआत
राम वन गमन पथ को लेकर 2006-07 में शिवराज सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राम वन गमन पथ को अपने वचन पत्र में शामिल किया। इसके बाद चुनाव जीत कर कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई। सरकार ने कार्ययोजना बनाकर 22 करोड़ रुपए का बजट भी अध्यात्म विभाग को दिया, लेकिन 15 महीने बाद ही सरकार चली गई। इसके बाद शिवराज सरकार बनने के बाद दोबारा राम वन गबन पथ को लेकर काम शुरू किया। अब इसका काम अध्यात्म विभाग से से लेकर संस्कृति विभाग को सौंपा गया है। 

300 करोड़ के बजट का प्रावधान 
अब भाजपा सरकार ने सतना के चित्रकुट में राम वन पथ गमन बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार ने बजट का का भी प्रावधान किया गया। इसके पहले चरण के लिए मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने 300 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृत करने के प्रस्ताव को अनुमति मिली है। इसकी 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देंगी। 
विज्ञापन


साढ़े 11 साल एमपी में रह श्री राम  
भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास में सबसे ज्यादा समय साढ़े 11 साल का समय मध्य प्रदेश में ही गुजारा। माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ भगवान राम ने सतना जिले के चित्रकुट के जंगलों में ही समय बिताया। यहां पर ऋषि-मुनियों की राक्षसों का संहार कर रक्षा की। सिद्धा पहाड़ पर ऋषि मुनियों की हड्डियों को देखकर धरती को राक्षस विहिन करने की प्रतिज्ञा भी राम के चित्रकुट की धरती पर ली थी। 

यहां से गुजरे थे श्री राम 
मध्य प्रदेश में श्रीराम माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ सतना के चित्रकुट, पन्ना, कटनी के बधवारा, जबलपुर के रामघाट, मंडला के रामंदिर तालाब, रामनगर, शहडोल, डिंडौरी होते में अमरंकटक होते हुए गए थे। पुराणों में मामदगिरि पर्वत, भगवान कामतानाथ के साथ हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया आश्रम, स्फटिक शिला, पर्णकुटी, सीता रसोई, सुतीक्ष्ण आश्रम, सरभंगा आश्रम जैसे स्थानों का उल्लेख हैं। बता दें  प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राम वन पथ गमन को लेकर काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें