फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: BJP के मीडिया सेंटर और वॉर रूम का शुभारंभ, CM बोले- कांग्रेस को सनातन के अपमान का जवाब देना पड़ेगा

Sun, 24 Sep 2023 04:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से हमलावर है। भाजपा ने अपने मीडिया सेंटर और वॉर रूम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
भाजपा ने मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में बनी बंसल वन बिल्डिंग में भाजपा के मीडिया सेंटर की शुरुआत हुई।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव की मौजूदगी में पूजा अर्चना के साथ इलेक्शन वॉर रूम और स्टेट मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में करते हुए कहा कि यह मीडिया सेंटर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल हो। उन्होंने बताया दूसरे फ्लोर पर वॉर रूम बनाया गया है। सीएम ने कहा संघर्ष का शंख फुक चुका है। युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। उन्होंने कहा कि वॉर रूम भी हमारा सटीक वार करेगा और अपने लक्ष्य पर संधान करते हुए निश्चित तौर पर हम सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। 
विज्ञापन




कमलनाथ पर साधा निशना 
इंदौर में कमलनाथ के कार्यक्रम में मीडिया के साथ हुए घटना क्रम पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उनकी संस्कृति और संस्कार है। यह भारतीय जनता पार्टी है। आप सबका स्वागत है। 
 
हर सवाल का उत्तर हम देंगे 
भाजपा के पोस्टर में वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल भार्गव की फोटो नहीं होने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर सवाल का उत्तर हम देंगे। आप चिंता मत करो गोपाल जी बहुत वरिष्ठ नेता है। भाजपा के गोपाल जी की उपयोगिता पूर बुंदेलखंड में है। वह अभूतपूर्व है। पार्टी उनका पूरा उपयोग कर रही है।  
विज्ञापन


सनातन के अपमान पर जवाब देना पड़ेगा 
कांग्रेस के पाकिस्तान प्रेम वाले पोस्टरों पर सीएम ने कहा कि वह तो गीत ही पाकिस्तान के गाते हैं। कभी सनातन धर्म को लपेटते है। कभी सनातन आप अपमान करते हैं। यह बात में हल्के-फुल्के ढंग से नहीं कह रहा इंडी गठबंधन ने जिस ढंग से सनातन धर्म का अपमान किया है, उसका जवाब कांग्रेस को देना पड़ेगा और इसका जवाब प्रदेश की जनता लेगी। 
 
डिजिटल सभाओं से पहुंचेंगे घर-घर तक 
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर डिजिटल वॉर की तैयारी कर रही है। बंसल वन में बने भाजपा के वॉर रूम में 100 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां पर 40 कम्प्यूटर सिस्टम लगाए गए है। जहां से भाजपा अपनी उपलब्धियां के साथ ही कांग्रेस के आरोपों का जवाब देंगी। यहीं से कांग्रेस पर डिजिटल वार और लोगों के घर तक डिजिटल सभाओं के माध्यम से पहुंचेंगे। कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें