महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया और भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय की ओर से 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस उनके वकील के माध्यम से जारी किया गया है। दरअसल, रीना बौरासी ने हाल ही में आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने विधायक पर यौन शोषण और अवैध कब्जे जैसे आरोप लगाते हुए सार्वजनिक बयान दिए थे। आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति में मामला चर्चा का विषय बन गया।