फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश अध्यक्ष के कूटरचित वीडियो के मामले में भाजपा ने की पुलिस से शिकायत

Tue, 19 Dec 2023 06:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के फेक वीडियो की पार्टी ने पुलिस से की शिकायत। आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
भोपाल पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित वीडियो को लेकर भाजपा के नेताओं ने पुलिस कमिश्नर भोपाल को शिकायत की है। पार्टी की तरफ से लिखित शिकायत प्रस्तुत कर वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर भोपाल से की गई शिकायत में कहा गया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा का एक कूटरचित वीडियो फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया जा रहा है। इस कूटरचित वीडियो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व सरकार की छवि खराब करने काम किया गया है। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, छात्रों और किसानों को भ्रमित कर भड़काने का प्रयास किया गया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने शिकायत के साथ वह आईडी (SKURMI700) भी पुलिस को सौंपी हैं, जिससे उक्त कूटरचित वीडियो प्रसारित किया गया है। उन्होंने कूटरचित वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें