फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मानसिंह पटेल की गुमशुदगी मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत, एससी का CBI जांच से इंकार

Sat, 05 Apr 2025 09:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सागर जिले के मानसिंह पटेल की गुमशुदगी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग और एसआईटी द्वारा प्रस्तुत खात्मा रिपोर्ट पर हस्तक्षेप की याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को जिला सागर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अपील करने का निर्देश दिया, और एसआईटी की जांच में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से मना कर दिया।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मानसिंह पटेल की गुमशुदगी के मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मानसिंह प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग और एसआईटी गठित कर खात्मा रिपोर्ट में हस्तक्षेप की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने एसआईटी की खात्मा रिपोर्ट पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और मामले की सीबीआई जांच की मांग भी खारिज कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने की खुशी में अधिवक्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को यह निर्देश दिया कि वे इस मामले में जिला सागर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अपनी बात रखें। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी के गठन और उसकी प्रस्तुत खात्मा रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने एसआईटी की जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया और सीबीआई जांच की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP का 45वां स्थापना दिवस कल: 65,014 बूथों पर प्राथमिक सदस्य सम्मेलन, हर घर में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, तनवीर अहमद, एसजी हसनेन, और एमसी. ढीगरा ने पक्ष रखा, जबकि शासन की ओर से केएम नटराज ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। इस मामले में सागर के सीजेएम कोर्ट में मानसिंह के बेटे सीताराम ने पहले ही विनय मलैया और राजकुमार सिंह को झूठी शिकायत करने और मामले को अनावश्यक बढ़ाने का दोषी ठहराया है।

ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द, दो महीने पहले चुने गए थे पार्टी के जिला अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें