फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले मुरैना में कांग्रेस काे बड़ा झटका, पूर्व विधायक राकेश मावई भाजपा में शामिल

Fri, 19 Jan 2024 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुरैना जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक राकेश मावई भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस की रामविरोधी विचाराधारा से आहत होकर पार्टी छोड़ी। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक राकेश मावई और ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुरैना के पूर्व विधायक राकेश मावई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मावई ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मावई ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि पूरा देश राममय हो रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। कांग्रेस ने कार्यक्रम का न्यौता मिलने पर भी उससे दूरी बना ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के इस निर्णय से आहत हूं। इसके बाद ही कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया। सिंधिया जी मेरे नेता है और अब उनके मार्गदर्शन में ही भाजपा में काम करुंगा। बता दें राकेश मावई का कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया था। इसको लेकर भी राकेश मावई नाराज चल रहे थे। वे जिलाध्यक्ष और विधायक रह चुके हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें