फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लव जिहाद प्रकरण में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, क्लब 90 पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

Mon, 05 May 2025 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़े मामले में प्रशासन ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब 90 रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
क्लब 90 पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में कथित लव जिहाद से जुड़े  मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए क्लब 90  रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। सोमवार को यह कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम के निरीक्षण के बाद की गई, जो तीन दिनों से मामले की जांच में जुटी थी।  जानकारी के अनुसार, यह क्लब हथाईखेड़ा डेम की लीज पर दी गई भूमि पर संचालित हो रहा था। नगर निगम से ओपन रेस्टोरेंट के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन यहां अवैध रूप से निजी केबिन बनाए गए थे। इन्हीं केबिनों में युवतियों को ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएं अंजाम दी जाती थीं।
विज्ञापन



कथित तौर पर क्लब 90 में युवतियों को बहलाकर ले जाया जाता था और फिर उनके साथ निजी केबिनों में शारीरिक शोषण किया जाता था। इस दौरान उनके वीडियो बनाए जाते थे, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इन घटनाओं में शामिल होने के आरोप में फरहान खान, सैयद अली, साहिल और साद नाम के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा गठित जांच दल ने 3 से 5 मई के बीच भोपाल का दौरा किया। जांच टीम ने मंगलवार सुबह क्लब 90 का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्लब के अवैध हिस्से को सील कर दिया और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें