फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस का भितरघातियों पर बड़ा एक्शन, अनुशासन समिति ने 79 कांग्रेसियों को किया बाहर,150 को नोटिस

Sat, 20 Jan 2024 12:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की अनुशासन समिति ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचाने वाले 79 कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। वहीं, 150 को नोटिस जारी किया गया है। उनसे 10 दिनों में जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल और बगावत करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक हुई। इसमें पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 79 नेताओं को पार्टी से बाहर करने की अनुशंसा की है। वहीं, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 150 नेताओं को नोटिस जारी किया है। इनके खिलाफ पार्टी को प्रत्याशी और अन्य पदाधिकारियों की तरफ से गंभीर शिकायत मिली थी। उनसे 10 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर उनको भी निष्कासित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें