फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल ग्लोबल स्किल पार्क का सितंबर में होगा लोकार्पण, जनवरी से 8 नए कोर्स का प्रशिक्षण होगा शुरू

Fri, 07 Jul 2023 08:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के नरेला शंकरी में 36 एकड़ में 1500 करोड़ ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर युवाओं को कौशल की मांग के अनुसार प्रशिक्षण देने के अलावा इंडस्ट्री की मांग के अनुसार रिसर्च कर पाठ्यक्रम तैयार करने का भी सेंटर शुरू होगा। 
विज्ञापन
भोपाल में निर्माणाधीन ग्लोब स्किल पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के नरेला शंकरी में बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क का सितंबर में लोकार्पण करने की तैयारी है। आईटीआई सिंगापुर के सहयोग से तैयार हो रहे ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को वर्तमान इंडस्ट्री की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट किया जाएगा। हर साल स्किल पार्क में पांच हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए वर्तमान में चल रहे कोर्सेस के अलावा 8 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। 36 एकड़ में करीब 1500 करोड़ में तैयार हो रहे पार्क में प्रशिक्षण, रिसर्च के साथ ही दूसरे जरूरी प्रशिक्षण के सेंटर भी शुरू होंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को इंडस्ट्री में कौशल की मांग के अनुसार तैयार किया जाएगा। पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के साथ ही स्टाफ के रहने के लिए भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


बड़ी कंपनियों के प्रशिक्षण सेंटर
ग्लोबल स्किल पार्क में सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इंटरप्रिन्योरशिप (सीआईई) सेंटर भी शुरू होगा। इस सेंटर में बड़ी-बड़ी कंपनियों को प्रशिक्षण देने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर इंडस्ट्री के लोगों के साथ ही इंटर्न भी प्रशिक्षण ले सकेंगे। कंपनियां समय की जरूरत के अनुसार छोटे प्रशिक्षण कोर्स संचालित करेंगी।

प्रशिक्षकों को भी ट्रेनिंग की सुविधा
यहां पर इंडस्ट्री में काम करने के लिए आवश्यक कौशल की ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर को भी प्रशिक्षण देने का सेंटर होगा। इसके लिए उनके लिए अलग से कोर्स डिजाइन और डेवलप किया जाएगा। ताकि वे बेहतर और प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें।
विज्ञापन


कौशल की मांग जानने होगी रिसर्च
यहां पर सेंटर फॉर स्किल रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्थापित किया जाएगा। इसका काम यह होगा कि वह इंडस्ट्री में कौशल की मांग के अनुसार रिसर्च कर पाठ्यक्रम तैयार करेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि किस कौशल की मांग इंडस्ट्री में ज्यादा है। किसमें मांग कम हो रही और किसमें बढ़ रही। इसके अनुसार पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण में बदलाव किए जाएंगे।

ऐसे होगा एडमिशन
सितंबर में ग्लोबल स्किल पार्क का लोकार्पण होने के बाद यहां पर युवक-युवतियों के आठ नए कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोर्सेस में एडमिशन डिग्री/डिप्लोमा और आईटीआई के अंकों की मेरिट के अनुसार होगा। ग्लोबल स्किल पार्क में आज की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। अभी कोर्सेस की फीस तय नहीं हुई है।

ये आठ नए कोर्स शुरू होंगे
पिछले चार साल से शहर के सेंटर पर चल रहे प्रिसिजन इंजीनियरिंग कोर्स के अलावा नए भवन में एडवांस सर्टिफिकेट इन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, एडवांस सर्टिफिकेट इन इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी (पावर एंड कंट्रोल), एडवांस सर्टिफिकेट इन इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल डिवाइज), एडवांस सर्टिफिकेट इन फेसिलिटी टेक्नोलॉजी ( रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग), एडवांस सर्टिफिकेट इन फेसिलिटी टेक्नोलॉजी (मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज), एडवांस सर्टिफिकेट इन इंफो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (नेटवर्किंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन), एडवांस सर्टिफिकेट इन मैकेनिकल टेक्नोलॉजी और एडवांस सर्टिफिकेट इन मेकाट्रोनिक्स शामिल है। दो कोर्स रिटेल सर्विसेस और हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशन को पहले कोर्स में शामिल किया गया था, लेकिन अब इसकी जगह पर दूसरे कोर्स को शामिल करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें