सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा में मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में चार नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा। ये मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) के तहत स्थापित किए जाएंगे।