फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बैतूल आदिवासी युवक की पिटाई मामले में बैतूल एसपी को हटाया, प्रदीप शर्मा उज्जैन  के पुलिस अधीक्षक

Thu, 15 Feb 2024 08:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राज्य सरकार ने चार जिलों के एसपी समेत 12 आईपीएस के ट्रांसफर किए है। बैतूल में आदिवसी युवक की पिटाई के मामले के बाद बैतूल पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। वहीं, प्रदीप शर्मा को उज्जैन का नया एसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने चार जिलों में पुलिस अधीक्षक समेत 12 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी 8वीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा बनाया गया है। इसके अलावा दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है। उज्जैन एसपी सचिन शर्मा की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में पदस्थापना की गई है। इसके अलावा नीचम पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी को सेनानी 24वीं  वाहिनी, विसबल, जावरा रतलाम ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर, अनिल सिंह कुशवाह को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर, अरविंद कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था/सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, आरआरएस परिहार को पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनीत खन्ना पुलिस महानिरीक्षक, चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, हिमानी खन्ना  पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, मिथलेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज, अनुराग शर्मा पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें