अशोक बर्णवाल, राजेश राजौरा और मनोज गोविल
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को दिल्ली में नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल की नियुक्ति ने प्रशासनिक हलकों में वरिष्ठता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। बर्णवाल से वरिष्ठ 1990 बैच के आईएएस डॉ. राजेश कुमार राजौरा प्रदेश में कार्यरत हैं, जबकि 1991 बैच के ही मनोज गोविल केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन इन दोनों को छोड़ राज्य सरकार ने अशोक बर्णवाल पर भरोसा जताया।