फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 14 अप्रैल से बी-पैक्स सदस्यता महाभियान होगा शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

Mon, 13 Apr 2026 11:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में 14 अप्रैल से बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियां (बी-पैक्स) सदस्यता महाभियान शुरू होगा, जो 15 मई तक चलेगा। विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर 10 लाख किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में किसानों को सहकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए 14 अप्रैल से प्राथमिक कृषि साख समितियां (बी-पैक्स)  सदस्यता महाभियान शुरू किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर यह अभियान 15 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 4500 से अधिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से 10 लाख से ज्यादा किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का उद्देश्य ऐसे किसानों को जोड़ना है, जो अभी तक पैक्स से नहीं जुड़े हैं और सहकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Labour Protest: अब एमपी में फूटा श्रमिकों का गुस्सा, महू-नीमच हाईवे कर दिया जाम; वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े
विज्ञापन


किसानों को मिलेंगी कई सुविधाएं
बी-पैक्स के सदस्य बनने पर किसानों को सस्ती दरों पर कृषि ऋण, उर्वरक, बीज और कीटनाशक मिलेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता से मिलेगा। सदस्य किसान सहकारी संस्थाओं के निर्णयों में भाग ले सकेंगे और लाभांश भी प्राप्त कर पाएंगे। अभियान में छोटे, सीमांत, महिला और कमजोर वर्ग के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद किसानों को लाभ मिल सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: चंबल में खनन माफिया को लेकर मोहन सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, पूछा- पुल गिरा तो जिम्मेदारी कौन लेगा?

ऐसे करें आवेदन
किसान विभाग की वेबसाइट icmis.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें