फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Assembly Budget Session: राज्यपाल ने सरकार का मिशन बताया, संक्षिप्त अभिभाषण पर सिंघार ने उठाया सवाल

Mon, 10 Mar 2025 06:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानासभा का बजट सत्र के पहले दिन मंगुभाई पटेल ने डॉ. मोहन सरकार ने विकासका रोडमैप पेश किया और उपलब्धियां गिनाई। वहीं, संक्षिप्त अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सवाल उठाया।
 
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव ने राज्यपाल का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को गिनाया और आगामी एक साल के लिए निर्धारित योजनाओं के रोडमैप प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण संक्षिप्त में पढ़ा। राज्यपाल ने 27 पेज का अभिभाषण 21 मिनट में समाप्त कर दिया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कहा कि राज्यपाल का एक-एक पैरा छूट रहा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अभिभाषण संक्षिप्त में पढ़ा जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत को आगे बढ़ाने मध्य प्रदेश के विकसित मध्य प्रदेश' के दृष्टिकोण की जानकारी दी। राज्यपाल ने विशेष रूप से 'नदी जोड़ो' परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश राष्ट्रीय प्रगति में अपनी भूमिका को तेजी से बढ़ा रहा है। राज्यपाल ने राज्य की सरकार द्वारा शुरू किए गए चार मिशनों का उल्लेख किया, जिनमें युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन मिशनों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य 
गरीब कल्याण मिशन के अंतर्गत सरकार का लक्ष्य गरीबी को कम करने के साथ ही वंचित वर्गों की आय बढ़ाने पर केंद्रित है। युवा शक्ति मिशन के तहत युवाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू किया गया है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा। नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनकी सामाजिक-आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। किसान कल्याण मिशन के तहत सरकार कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए काम कर रही है। इस मिशन के अंतर्गत नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग के तहत सिंचाई क्षमता को 50 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, अगले तीन वर्षों में 30 लाख सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

लोक परिवहन सेवा की होगी जल्द शुरुआत
राज्यपाल ने बताया कि सरकार प्रदेश में 780 पीएमश्री स्कूलों की स्थापना का लक्ष्य लेकर चल रही है। साथ ही, जबलपुर, सागर, उज्जैन और रीवा में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को अपग्रेड कर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी। प्रदेश सरकार ने कायाकल्प योजना के तहत 1263 किलोमीटर की उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण करने का कार्य शुरू किया है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाना है, जिसके तहत जल्द ही अलग से कंपनी बनाकर लोक परिवहन बस सेवा की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


दतिया और सतना हवाई अड्डों का जल्द होगा लोकार्पण 
राज्यपाल ने यह भी बताया कि प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें इंदौर-उज्जैन-देवास-धार और भोपाल के साथ सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा, राजगढ़ को एकीकृत कर विकसित किया जाएगा। अंत में, राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में विमानन सेवाओं के विस्तार के तहत दतिया और सतना हवाई अड्डों का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि आगामी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं और राज्य की ताकत की जमकर प्रशंसा की है।

11 और 13 मार्च को ही अभिभाषण पर चर्चा 
भाजपा  विधायक अचर्ना चिटनीस ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 11 और 13 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जबकि 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। बजट का आकार 4.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। 11 मार्च को राज्य सरकार मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें