फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news: अरुण यादव ने CM से आरक्षक भर्ती का फिजिकल आगे बढ़ाने की मांग, बोले- बारिश से आरक्षकों को आएगी समस्या

Wed, 16 Oct 2024 04:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश में साढ़े सात हजार पदों के लिए हो रही पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट को आगे बढ़ाने की मांग सीएम डॉ. मोहन यादव से की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हो रही बारिश से आरक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे अरुण यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस भार्ती के लिए हो रहे फिजिकल टेस्ट को आगे बढ़ाने की मांग सरकार से की है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती जिसका शारीरिक परीक्षण अभी चल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी आप इस बात से परिचित हैं कि मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है । ऐसा मानसून विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है । लगातार बारिश होने की वजह से जिन ग्राउंड पर फिजिकल होना है वहां पर पानी भर गया है । ऐसे हालातों में बच्चे कैसे अपना फिजिकल देंगे ? शारीरिक दक्षता परीक्षा जो 100 मार्क्स की है , यह तो उन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा जो बारिश में अपनी परीक्षा देंगे । बारिश की वजह से सरकार ने कुछ अभ्यर्थियों का फिजिकल आगे बढ़ाया था । अतः आपसे निवेदन है कि अभी एक सप्ताह में होने वाले सभी अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण को आगे बढ़ाया जाए ।
विज्ञापन


साढ़े सात पदों के लिए शुरू हुआ शारीरिक परीक्षण 
गौरतलब है कि प्रदेश में पुलिस आरक्षकों के लगभग साढ़े सात हजार पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई है। किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहे, इसलिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। लंबी कूद और गोला फेंक में माप के लिए 'थियोडोलाइट' तकनीक का उपयोग किया जाएगा। जहां पर गोला गिरेगा वहां प्रिज्म लेजर रखकर इसके माध्यम से उसका मापन थियोडोलाइट से किया जाएगा। इसकी रीडिंग अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ सीधा कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगी, जिससे गड़बड़ी का डर नहीं रहेगा। प्रदेश भर में 54 हजार अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। इंदौर,जबलपुर,ग्वालियर सागर,उज्जैन मुरैना,रीवा, रतलाम, बालाघाट में शारीरिक टेस्ट लिया जा रहा है जिसमे 800 मीटर दौड़    40 अंक लंबी कूद के लिए    30 अंक और  गोला फेंक के लिए 30 अंक दिए जाएंगे।




लगातार आगे बढ़ रही थी भर्ती
लिखित परीक्षा के बाद लोकसभा चुनाव आ जाने और फिर बारिश की वजह से शारीरिक दक्षता परीक्षा लगातार आगे बढ़ रही थी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में तेज बारिश की वजह से एक बार फिर आगे बढ़या गया। जिसके बाद अब इसे शुरू किया जा सका है। अभ्यर्थियों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें