फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पावर प्लांट के लिए जमीन विस्तार को मंजूरी, इंदौर-उज्जैन के बीच 2312 करोड़ कीसड़क परियोजना स्वीकृत

Wed, 04 Dec 2024 06:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट ने कई अहम निर्णय लिए। इसमें आगामी सिंहस्थ को देखते हुए 2312 करोड़ से अधिक राशि के सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई। 
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई का क्षेत्रफल बढ़ाने, आगामी सिंहस्थ के लिए सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति, और आबकारी नीति निर्धारण के लिए कैबिनेट समिति का गठन शामिल है।  बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण के लिए औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई के क्षेत्रफल विस्तार को मंजूरी दी गई। अब 442.04 एकड़ भूमि को इस क्षेत्र में शामिल किया गया है, जिससे औद्योगिक पार्क का कुल क्षेत्रफल 884 एकड़ हो गया है। इससे ऊर्जा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा, आगामी सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इंदौर-उज्जैन में 2312 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास के 19.815 किलोमीटर लंबे 4-लेन सड़क का निर्माण, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग के 48.05 किलोमीटर के 4-लेन सड़क और उज्जैन जिले के इंगोरिया-देपालपुर 32.60 किलोमीटर 2-लेन सड़क के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं का कुल बजट 2312 करोड़ रुपये है, और यह सभी सड़कें मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही, कैबिनेट ने वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी नीति के निर्धारण और आवश्यक नीतिगत निर्णयों के लिए एक मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया। इस समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया के साथ ही इस बार मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भी शामिल किया गया।  

यूके और जर्मनी से मिले निवेश प्रस्ताव पर भी की चर्चा 
एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक की, जिसमें जर्मनी और लंदन से प्राप्त 78 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


जन कल्याण पर्व 11 से 26 दिसंबर तक मनाया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए सभी जिलों में 11 से 26 दिसंबर तक "जन कल्याण पर्व" मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और जनप्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

यूके और जर्मनी होंगे जीआईएस 2025 के पार्टनर
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की लंदन और जर्मनी की यात्रा से प्रदेश में निवेश आकर्षित करने में सफलता मिली है। 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट (GIS) में यूके और जर्मनी भागीदार होंगे। इन देशों के साथ संवाद के दौरान 78 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। लंदन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। जर्मनी में मुख्यमंत्री ने 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' नामक एक नई टीम की स्थापना की और वारविक विश्वविद्यालय के शोध समूह का दौरा किया।

2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा
विजयवर्गीय ने बताया कि 2025 को प्रदेश में "उद्योग और रोजगार वर्ष" के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष के दौरान विज्ञान, उद्योग, एमएसएमई, टेक्नोलॉजी, माइनिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और उद्यानिकी के विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

टंट्या मामा की पुण्यतिथि पर किया नमन 
कैबिनेट बैठक में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने टंट्या मामा की पुण्यतिथि 4 दिसंबर पर कहा कि टंट्या मामा का जीवन क्रांतिकारी था और उन्हें आदिवासियों के बीच "रॉबिन हुड" के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि पातालपानी में ट्रेन अब भी टंट्या मामा को सलामी देती है, और आदिवासियों के अनुसार, सलामी नहीं देने पर ट्रेन दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें