भोपाल में बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के खिलाफ देश भर में गुस्सा है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भोपाल में बिलावल भुट्टो को को पुतला जलाया। बिलावल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने पर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
राजधानी भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिलावल भुट्टो का पुतला और पाकिस्तान के झंडे को जलाया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाएं। बता दें सुबह भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिंटो हाल के पास एकजुट हुए। यहां पर बिलावल का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इसके बाद पैदल मोर्च कर राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री का अपमान सहन नहीं करेंगे। जो देश आतंकवाद का निर्यातक है। उससे इसके अलावा कोई दूसरी उम्मीद भी नहीं की जा सकती।
बता दें पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव लागू करने की अपील की। इस पर भारत ने की तरफ से ओसामा बिन लादेन को शरण देने और आंतकवाद का समर्थन करने वालों को टिप्पणी न करने की सलाह देते हुए जवाबी हमला किया। इस पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की। बिलावल ने कहा कि वह बुचर ऑफ गुजरात है। इस टिप्पणी पर देश में प्रदर्शन हो रहे हैं।