सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित रहीं। बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल, झाबुआ, डिंडोरी, देवास, नीमच सहित विभिन्न जिलों में विभाग द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने लाड़ली लक्ष्मियों के ड्रॉप-आउट को लेकर अधिकारियों को सख्त निगरानी और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।