फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सीएम के जबलपुर और इंदौर में आयोजित आज के कार्यक्रम स्थगित

Fri, 13 Jun 2025 07:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद पूरे देश में शोक में डूबा है। इस हादसे के मद्देनज़र मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून (शुक्रवार) को जबलपुर और इंदौर में आयोजित अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश शोक में डूबा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जबलपुर और इंदौर में आयोजित अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हें। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। उन्होंने लिखा कि शुक्रवार को जबलपुर और इंदौर में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं। दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बता दें सीएम शुक्रवार को लाड़ली बहनों के खाते में राशि डालने वाले थे और इंदौर में एक कार्यक्रम शामिल होने वाले थे।  हालांकि आज मुख्यमंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग और मेट्रो के काम की समीक्षा  बैठक लेंगे।  वहीं, इस त्रासदी को देखते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार तक सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हालांकि, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक निर्धारित सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण शिविर पूर्व नियोजित समय अनुसार जारी रहेगा।
विज्ञापन


भोपाल-अहमदाबाद फ्लाइट कैंसिल 
विमान हादसे के चलते गुरुवार को इंडिगो की भोपाल-अहमदाबाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। दोपहर 2.20 बजे की फ्लाइट से 66 यात्रियों को जाना था। यात्रियों को दिल्ली या मुंबई होकर जाने का विकल्प दिया गया। यह विकल्प 45 यात्रियों ने चुना और कुछ ने किराया वापस ले लिया। वहीं कुछ ने अगले दिन शुक्रवार को फ्लाइट से जाने का निर्णय लिया। 

भीषण हादसा, 241 लोगों की जान गई
गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में 241 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। हादसे की भयावहता ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें