फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आचार संहिता लगने के बाद सीएम शिवराज के दौरे रद्द, पार्टियों के बैनर-पोस्टर उतारना शुरू

Mon, 09 Oct 2023 04:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों की चुनाव की तारीख का सोमवार को एलान हो गया। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव की तारीखों का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री को अपने सोमवार के कार्यक्रम रद्द करने पड़े। जबलपुर जिले के सीहोरा के बघराजी में महिला महासम्मेलन और बरगी में आदिवासी सम्मेलन होना था। अब किसी भी सरकारी कार्यक्रम में राजनीक दलों के नेता शामिल नहीं हो सकेंगे। अब सरकारी किसी भी प्रकार के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम नहीं होंगे। हालांकि जिनका काम पहले से चल रहा है उनका काम चलता रहेगा। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में शिलान्यास पर नेताओं की नारियल फोड़ने को लेकर होड़ लगी है। आचार संहिता लगने से पहले न्यू मार्केट में महापौर मालती राय ने क्वालिटी रेस्टारेंट के पास महिला सुलभ कॉम्प्लेक्स और फीडिंग रूम का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन


राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाएं 
आचार संहिता लगने के बाद अब प्रशासनिक नियंत्रण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के हाथ में चला गया है। आचार संहिता की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन और नगर निगम ने नेताओं के बैनर और पोस्टर उतारने की कार्रवाई शुरू कर दी। भोपाल समेत पूरे प्रदेश में यह कार्रवाई शुरू हो गई। अब किसी भी सभा, जुलूस या बारात में बैंड के लिए जिला प्रशासन से अनुमति अनिवार्य होगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें