फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फार्मेसी काउंसलिंग के दूसरे चरण में16 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश, 53 कॉलेजों में नहीं हुआ कोई दाखिला

Sun, 12 Oct 2025 01:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

फार्मेसी कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का परिणाम जारी कर दिया है। अलॉटमेंट प्राप्त छात्र 16 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेजों में शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। प्रथम राउंड में 53 कालेजों में बीफार्मा और डीफार्मा में एक भी प्रवेश नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश स्टेट फार्मेसी कांउसिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग ने फार्मेसी कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का परिणाम जारी कर दिया है। इस चरण में बीफार्मा, एमफार्मा, फार्मा-डी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 7,000 छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं। अलॉटमेंट प्राप्त छात्र 16 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेजों में शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन


पहले राउंड में 53 कॉलेजों में नहीं हुआ कोई दाखिला
प्रदेश में इस वर्ष कुल 179 कॉलेजों में बीफार्मा की करीब 16 हजार 640 सीट और 194 कॉलेजों में डीफार्मा की करीब 12 हजार 180 सीट, एमफार्मा के करीब 60 कॉलेजों की 2000 सीटों पर प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग करा रहा है। प्रथम राउंड में 53 कॉलेजों में बीफार्मा और डीफार्मा में एक भी प्रवेश नहीं हुआ था। प्रथम राउंड में दोनों कोर्स के लिए करीब 14 हजार विद्यार्थियों का अलाटमेंट जारी किया गया। बीफार्मा में 8 हजार 838 और डीफार्मा की तीन हजार 331 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीफार्मा में सात हजार 802 और डीफार्मा में आठ हजार 849 सीटें अभी भी रिक्त हैं। विभाग के पास दोनों कोर्स में 28 हजार 820 सीटें हैं, जिसमें से प्रथम राउंड में 12 हजार 269 प्रवेश हुए हैं।

यह भी पढ़ें-पेनक्रियाज में आई गंभीर चोट ने ली उदित की जान, आरोपी आरक्षकों को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में होगी कॉलेज लेवल काउंसलिंग
दूसरे चरण के बाद जो सीटें खाली रहेंगी, उन्हें भरने के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्र 17 से 22 अक्टूबर, 24 से 26 अक्टूबर, और 28 से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, बीफार्मा में 6,983, एलटी फार्मेसी में 196, एमफार्मा (जीपीटीई) में 8, और एमफार्मा (क्वालिफाइंग) में 1,587 छात्रों को सीट मिली है। इसके अलावा फार्मा-डी में 64, और फार्मा-डी (पोस्ट बैचलर) में 16 छात्रों को स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें-जेपी अस्पताल का करंट जाने से ओटी-आईसीयू-डायलिसिस सब ठप, 84 मिनट तक मरीज रहे खौफ में

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें